1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को हराने के लिए कप्तान सरफराज अहमद ने टीम को दिया जीत क मंत्र

भारत को हराने के लिए कप्तान सरफराज अहमद ने टीम को दिया जीत क मंत्र

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 17, 2018 04:29 pm IST,  Updated : Sep 17, 2018 04:30 pm IST

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा।

Sarfraz Ahmed- India TV Hindi
Sarfraz Ahmed Image Source : GETTY IMAGES

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ एकतरफा जीत से पाकिस्तान ने एशिया कप में शानदार शुरुआत की लेकिन टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि उनकी टीम को अगर एशिया कप के सबसे बड़े मैच में अगर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराना है तो उन्हें अपने खेल में काफी सुधार करना होगा। पाकिस्तान ने रविवार रात को एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को आठ विकेट से हराया। सरफराज ने हालांकि कहा कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले से पूर्व कुछ सुधार करने होंगे। 

सरफराज ने मैच के बाद कहा, ‘‘कप्तान के रूप में मुझे कुछ चीजें नजर आती हैं जिस पर काम करने की जरूरत है। टूर्नामेंट में आगे तक जाने के लिए हमें इस (हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ) मैच को नौ या 10 विकेट से जीतने की जरूरत थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें साथ ही नई गेंद से बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत थी। हमें नई गेंद से जल्दी विकेट चटकाने होंगे। नई गेंद को हम स्विंग नहीं करा पाए जो हमारे लिए आंखे खोलने वाला है।’’ 

पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ‘‘हम अपने अगले अभ्यास सत्र में इस पर काम करेंगे। ये अच्छी जीत थी लेकिन भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए खेल के तीनों विभागों में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’’ 

पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग के 117 रन के लक्ष्य को 23.4 ओवर में दो विकेट पर 120 रन बनाकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान खान ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल