Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup Qualifiers: पहले दिन नेपाल उलटफेर का शिकार, ओमान, मलेशिया और यूएई ने जीते मैच

Asia Cup Qualifiers: पहले दिन नेपाल उलटफेर का शिकार, ओमान, मलेशिया और यूएई ने जीते मैच

Written by: India TV Sports Desk Published : Aug 29, 2018 05:36 pm IST, Updated : Aug 29, 2018 05:36 pm IST

Asia Cup Qualifiers 2018- India TV Hindi
Image Source : ICC Asia Cup Qualifiers 2018

मलेशिया में एशिया कप 2018 क्वालीफायर्स की शुरुआत हो चुकी है और ये टूर्नामेंट 6 सितंबर तक खेला जाएगा। 6 देशों के इस टूर्नामेंट को जो भी टीम जीतेगी वो एशिया कप में खेलेगी। पहले दिन तीन टीमों के बीच मैच खेले गए और नेपाल की टीम को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन किन-किन देशों के बीच मैच हुए और क्या रहे मैचों के नतीजे।

ओमान ने नेपाल को हराया: ओमान की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए नेपाल को 7 विकेट से हरा दिया। नेपाल की टीम ने ओमान के सामने जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे ओमान ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओमान की तरफ से खवर अली ने 84, जीशन मकसूद ने नाबाद 45 रनों की पारी खेली। इससे पहले नेपाल ने 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। नेपाल की तरफ से सागर पुन ने 83, ग्यानेंद्र माला ने 45 रनों की पारी खेली।

मलेशिया ने हॉन्गकॉन्ग को हराया: एशिया कप क्वालीफायर्स की मेजबानी कर रही मलेशिया ने भी उलटफेर करते हुए हॉन्गकॉन्ग को ढेर कर दिया। हॉन्गकॉन्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा था। हॉन्गकॉन्ग की तरफ से बाबर हायत ने 58 रनों की पारी खेली। जवाब में मेजबान टीम ने 42.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। मलेशिा की तरफ से शफीक शरीफ ने 49 रन बनाए।

यूएई ने सिंगापुर को हराया: तीसरे मैच में यूएई ने सिंगापुर को बुरी तरह से हरा दिया। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 312 रन बनाए और सिंगापुर के सामने जीत के लिए 313 रनों का लक्ष्य रखा। यूएई की तरफ से अशफाक अहमद ने 64, चिराग सूरी ने 111, शाइमन अनवर ने 75 रनों की पारी खेली। जवाब में सिंगापुर की टीम 25.4 ओवरों में 97 रनों पर ही सिमट गई और मैच 215 रनों से हार गई। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement