1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के चलते एशिया कप T20 टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

कोरोना के चलते एशिया कप T20 टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : May 20, 2021 08:47 am IST,  Updated : May 20, 2021 11:27 am IST

इस साल जून में श्रीलंका में होने वाले एशिया कप टी20 टूर्नामेंट को कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कोरोना के चलते एशिया...- India TV Hindi
कोरोना के चलते एशिया कप T20 टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित Image Source : TWITTER/ACC

कोलंबो| इस साल जून में श्रीलंका में होने वाले एशिया कप टी20 टूर्नामेंट को कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी एश्ले डी सिल्वा ने कहा, "मौजूदा हालात को देखते हुए इस साल जून में होने वाले टूर्नामेंट को कराना संभव नहीं है।" इस टूर्नामेंट को सितंबर 2020 में होना था जिसे कोरोना के कारण बाद में जून 2021 में कराने का फैसला किया गया था।

हालांकि कोरोना की रफ्तार को देखते हुए इस टूर्नामेंट पर फिर असर पड़ा है। उम्मीद की जा रही है कि इसे अब अगले साल कराया जाएगा। एशिया क्रिकेट परिषद की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान आना बाकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल