1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में दर्शकों के आने की उम्मीद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में दर्शकों के आने की उम्मीद

 Reported By: IANS
 Published : Oct 27, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 02:26 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होने वाले आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है।

Audience expected in this Test match to be played between India and Australia- India TV Hindi
Audience expected in this Test match to be played between India and Australia Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होने वाले आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि विक्टोरिया स्टेट के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया स्टेट के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने कहा, "बॉक्सिंग डे टेस्ट का अलग महत्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में एमसीजी मैदान पर दर्शकों को प्रवेश मिलेगी। मुझे नहीं पता कि कितने दर्शकों को प्रवेश मिल सकता है, लेकिन वहां पर दर्शक होंगे और इस दिशा में काम किया जा रहा है।"

ये भी पढ़ें - कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा है ये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहा संन्यास लेने के बाद भी जारी है संघर्ष

2018-19 में भारत ने जब पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उसने विराट कोहली की कप्तानी में एमसीजी में तीसरा टेस्ट जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 27 नवंबर 2020 से 19 जनवरी 2021 तक तीन टी20, तीन वनडे और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है।

ऐसा माना जा रहा है कि सीमित ओवरों के मैच सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया दौरे पर केएल राहुल के टेस्ट टीम में चुने जाने पर भड़के संजय मांजरेकर, ट्वीट कर कही ये बात

भारत का आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाले मैचों के अस्थाई कार्यक्रम के अनुसार, पहले दो वनडे 27 और 29 नवंबर को होगा जबकि तीसरा वनडे एक दिसंबर को सिडनी में खेला जाएगा। वहीं, पहला टी20 कैनबरा में चार दिसंबर को खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों टीमें छह और आठ दिसंबर को होने वाले अंतिम दो टी20 मैचों के लिए सिडनी लौट आएगी।

सीमित ओवरों की सीरीज के बाद दोनों टीमें 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच इसके बाद खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल