1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा है ये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहा संन्यास लेने के बाद भी जारी है संघर्ष

कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा है ये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहा संन्यास लेने के बाद भी जारी है संघर्ष

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 02:16 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने डिप्रेशन से अपने संघर्ष पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बावजूद अब भी अपनी मानसिक स्थिति से जूझ रहे हैं। 

I've battled depression and continue to struggle with it: Mitchell Johnson- India TV Hindi
I've battled depression and continue to struggle with it: Mitchell Johnson Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने डिप्रेशन से अपने संघर्ष पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बावजूद अब भी अपनी मानसिक स्थिति से जूझ रहे हैं। जॉनसन ने चैनल 7 एसएएस ऑस्ट्रेलिया से कहा,‘‘अपने पूरे करियर के दौरान मुझे इससे (अवसाद) निबटना पड़ा। मैं अब वास्तव में आगे बढ़ रहा हूं और कुछ चीजों के साथ खुद को सक्रिय रखने, अपने दिमाग को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहा हूं।’’ 

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया दौरे पर केएल राहुल के टेस्ट टीम में चुने जाने पर भड़के संजय मांजरेकर, ट्वीट कर कही ये बात

उन्होंने कहा,‘‘क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मुझे यह अधिक मुश्किल लगा। अचानक ही आपके पास करने के लिये कुछ खास नहीं होता। आप थोड़ा उद्देश्यहीन हो जाते हैं।’’ 

जॉनसन ने अपने करियर में 73 टेस्ट मैचों में 313 विकेट लिये। उन्होंने 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन अगले तीन वर्षों तक इंडियन प्रीमियर लीग और बिग बैश लीग में खेलते रहे। 

ये भी पढ़ें - क्या अगले साल आईपीएल में कप्तानी करेंगे धोनी? CSK के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा ‘‘कई बार मेरा आत्मविश्वास बहुत कम हो जाता था। मैं अब उस बदलाव के दौर में हूं जहां मैंने दो साल से क्रिकेट नहीं खेली है।’’ 

जॉनसन से पूछा गया कि क्या संन्यास के बाद की स्थिति अधिक मुश्किल है, उन्होंने कहा,‘‘हां, कई बार मुझे ऐसा लगा। मुझे लगा कि मैं अवसादग्रस्त हो गया हूं लेकिन मेरा मानना है कि युवावस्था से ही अवसाद मेरे साथ जुड़ा हुआ है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल