1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ : सिडनी टेस्ट में बिना बदलाव के उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया

AUS vs NZ : सिडनी टेस्ट में बिना बदलाव के उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया

 Edited By: IANS
 Published : Jan 02, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 03:57 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।

Australia, New Zealand, Australia vs New zealand, sydney test, aus vs NZ, 3rd test match- India TV Hindi
Australia vs New Zealand Image Source : TWITTER

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) पर शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना बदलाव के उतर सकती है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों को जीत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। ऐसी अटकले थी कि वह पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ जा सकती है।

टीम के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि टीम पर फैसला एससीजी की पिच को देखने के बाद ही लिया जाएगा।

क्रिकेट डॉट को डॉट एयू ने पेन के हवाले से लिखा है, "हम अभी सिर्फ विचार कर रहे हैं कि क्या हम दूसरे स्पिनर के साथ जा सकते हैं, अगर हां तो हम कैसे करेंगे।"

कप्तान ने कहा, "जैसा कोच जस्टिन लैंगर ने कल (बुधवार) को कहा था, इस समय तो लग रहा है कि हम बिना किसी बदलाव के उतरें, लेकिन संभावना है, अगर कल सुबह विकेट देखने के बाद हमें लगा कि हम एक और स्पिनर के साथ जा सकते हैं तो जाएंगे।"

ऑस्ट्रेलिया के पास हालांकि मार्नस लाबुशैन के रूप में एक पार्ट टाइम स्पिनर है जो लेग स्पिन करते हैं। उन्होंने 13 मैचों में 12 विकेट भी लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल