1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, 3 खिलाड़ियों को किया बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, 3 खिलाड़ियों को किया बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 14, 2019 09:30 am IST,  Updated : Nov 14, 2019 09:30 am IST

तीन खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद उनकी जगह टीम में जो बर्न्स और कैमरून बेनक्रॉफ्ट की वापसी हुई है।

Tim Paine- India TV Hindi
Tim Paine Image Source : GETTY IMAGE

पाकिस्तान के खिलाफ घर में खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें अगस्त माह में एशेज टीम में जगह बनाने वाले मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा और पीटर सिडल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 

इस तरह तीन खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद उनकी जगह टीम में जो बर्न्स और कैमरून बेनक्रॉफ्ट की वापसी हुई है। जिन्हें एशेज टीम में शामिल नहीं किया गया था। इतना ही नहीं मध्यक्रम में मैथ्यू वेड और ट्रेविस हेड ने अपना स्थान पक्का रखा है। 

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो पीटर सिडल को बाहर करने के बाद उनकी माइकल नेसर को शामिल किया गया है। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में हेज़लवुड, कमिंस, स्टार्क, पैटिंसन और स्पिन गेंदबाज के तौर पर अकेले नाथन लियोन को शामिल किया गया है। 

टीम पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम इस प्रकार है:- टिम पेन (c), कैमरन बैनक्रॉफ्ट, जो बर्न्स, पैट कमिंस (vc), जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड (vc), मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, जेम्स पैटिनसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल