1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है: ग्लैन मैक्सवेल

T20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है: ग्लैन मैक्सवेल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 29, 2019 07:51 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 07:51 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल का मानना है कि टी-20 क्रिकेट में टीम पिछले एक-दो साल से सही दिशा में आगे बढ़ रही है। 

aus vs sl- India TV Hindi
T20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है: ग्लैन मैक्सवेल Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन| ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल का मानना है कि टी-20 क्रिकेट में टीम पिछले एक-दो साल से सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मैक्सवेल ने क्रिकइंफो से कहा, "मेरा मानना है कि पिछले डेढ़-दो साल से हमने अच्छी उन्नति की है और अपने परिणाम में काफी सुधार किया है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारे खेलने के तरीके में भी झलकता है जब हमने टी-20 क्रिकेट देखना शुरू किया था। हमने इस सोच के साथ शुरूआत की थी कि ठीक है चलो खेलते हैं बजाय इसके कि हम वनडे टीम चुनते हैं फिर सीधे टी-20 खेलते हैं।"

मैक्सवेल ने कहा, "अब हम वास्तव में टी- 20 के लिए विशेषज्ञ भूमिका हासिल कर चुके हैं, जो कि अच्छा है। मुझे लगता है कि बदलाव और सोच के साथ अब हमारा परिणाम भी थोड़ा बदल गया है। विशेष रूप से लोग अपनी भूमिकाओं को जानते हैं और उन्हें पता है कि वे किस टीम में फिट होते हैं।"

टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की जीत का प्रतिशत 59 फीसदी है जोकि 2018 की शुरूआत के बाद ज्यादा है। मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 28 गेंदों पर 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम में अपनी जगह को लेकर कहा, "मैंने स्पष्ट रूप से टेस्ट के बारे में कुछ नहीं मांगा है। मैं इसके बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं शायद इसमें नहीं हूं, इसलिए अभी इसके बारे में सोचने का क्या मतलब है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल