1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चीजें हमारे पक्ष में नहीं रही लेकिन हमें पता है कि हमारी टीम अच्छी है: मार्कस स्टोइनिस

चीजें हमारे पक्ष में नहीं रही लेकिन हमें पता है कि हमारी टीम अच्छी है: मार्कस स्टोइनिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2018 06:21 am IST,  Updated : Nov 22, 2018 06:21 am IST

स्टोइनिस ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की चार रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

मार्कस स्टोइनिस - India TV Hindi
मार्कस स्टोइनिस  Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया को पिछले कुछ समय में कई मैचों में बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम की जीत के हीरो मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि इससे टीम का आत्मविश्वास नहीं डिगा है कि वह अच्छी टीम है। 

स्टोइनिस ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की चार रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। स्टोइनिस ने 19 गेंद में 33 रन बनाने के बाद मैच के आखिरी ओवर में 13 रन के स्कोर का बचाव किया। 

स्टोइनिस ने कहा,‘‘टीम में हमारी अच्छी यादे हैं। पिछले साल टी20 में हमारा दबादबा रहा। कुछ समय पहले तक हम अच्छी फॉर्म में थे। बेशक चीजें हमारे पक्ष में नहीं रही लेकिन हमें पता है कि हमारी टीम अभी भी अच्छी है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल