1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ समेत कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने फिल ह्यूज को किया याद

स्मिथ समेत कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने फिल ह्यूज को किया याद

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2019 11:01 am IST,  Updated : Nov 27, 2019 11:01 am IST

ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट के मैदान पर एक बाउंसर लगने के कारण पांच साल पहले अपनी जान गंवा चुके दिवंगत क्रिकेटर फिलीप ह्यूज को श्रृद्धांजलि दी।

स्मिथ समेत कई...- India TV Hindi
स्मिथ समेत कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट के मैदान पर एक बाउंसर लगने के कारण पांच साल पहले अपनी जान गंवा चुके दिवंगत क्रिकेटर फिलीप ह्यूज को श्रृद्धांजलि दी जबकि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन खेल अप्रासंगिक हो गया था।

ह्यूज को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान सिडनी में सीन एबोट का बाउंसर लगा। अपने 26वें जन्मदिन से तीन दिन पहले उनका निधन हो गया। स्मिथ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘‘ वह ‘केयरफ्री’ सप्ताह था, अगर क्रिकेट की बात करें। उस समय लगा कि क्रिकेट अप्रासंगिक हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छोटी छोटी बातें अक्सर याद आती रहती हैं। इससे उसकी याद आती है। ऐसा बार बार होता है।’’ पूर्व कप्तान और ह्यूज के करीबी दोस्त माइकल क्लार्क ने कहा, ‘‘मैं रोज तुम्हें याद करता हूं लेकिन आज बहुत याद आ रहा हूं। काश तुम यहां होते दोस्त।’’

क्लार्क ने ह्यूज की अर्थी को कंधा भी दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने कहा, ‘‘ह्यूज आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हैं। अपने परिवार को समर्पित व्यक्ति, वफादार दोस्त, लोकप्रिय साथी और बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल