1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच विंडीज और बांग्लादेश सीरीज से हुए बाहर

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच विंडीज और बांग्लादेश सीरीज से हुए बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2021 05:05 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 05:05 pm IST

फिंच ने कहा, "मैं बहुत निराश हूं कि यूं घर लौटना पड़ रहा है। जरूरत पड़ने पर सर्जरी करानी होगी ताकि विश्व कप से पहले ठीक हो सकूं।"

Australia Skipper Aaron Finch Ruled Out Of West Indies,...- India TV Hindi
Australia Skipper Aaron Finch Ruled Out Of West Indies, Bangladesh Series Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच दाहिने घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं। फिंच वेस्टइंडीज से ऑस्ट्रेलिया लौटकर 14 दिन का पृथकवास पूरा करेंगे। उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ सकती है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को एक बयान में कहा कि चयनकर्ताओं और सीए की मेडिकल टीम को यकीन है कि फिंच संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप तक फिट हो जायेंगे।

फिंच ने कहा, "मैं बहुत निराश हूं कि यूं घर लौटना पड़ रहा है। जरूरत पड़ने पर सर्जरी करानी होगी ताकि विश्व कप से पहले ठीक हो सकूं।"

वेस्ट इंडीज के सेंट लुसिया में टी-20 सीरीज से पहले प्रैक्टिस के दौरान फिंच चोटिल हुए थे। उस सीरीज के आखिरी मैच तक उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई थी।

IND vs ENG: कोहली एंड कंपनी ने जिम सेशन के बाद क्लिक करवाई ग्रुप फोटो

बार्बडॉस में होने वाले फाइनल मुकाबले की कप्तानी एलेक्स कैरी ही करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले सेलेक्टर्स ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के नाम का खुलासा कर देंगे। ये सीरीज ढाका में खेली जाएगी। विंडीज के खिलाफ टी-20 मैचों में मैथ्यू वेड उपकप्तान बने थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल