1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी टेस्ट : बारिश के कारण मैच में देरी, लिया गया लंच ब्रेक

सिडनी टेस्ट : बारिश के कारण मैच में देरी, लिया गया लंच ब्रेक

 Reported By: IANS
 Published : Jan 06, 2019 07:06 am IST,  Updated : Jan 06, 2019 07:39 am IST

आस्ट्रेलिया ने शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर बनाया था। पीटर हैंड्सकॉम्ब (28) और पैट कमिंस (25) नाबाद लौटे थे।   

सिडनी टेस्ट : बारिश के कारण मैच में देरी, लिया गया लंच ब्रेक- India TV Hindi
सिडनी टेस्ट : बारिश के कारण मैच में देरी, लिया गया लंच ब्रेक Image Source : GETTY

सिडनी। भारी बारिश के कारण आस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार के मैच की शुरूआत में देरी हो रही है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी खेल रही है। हालांकि बारिश न रुकते देख टीमों ने लंच ब्रेक ले लिया है। फिलहाल मैदान कवर से ढका है।

आस्ट्रेलिया ने शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर बनाया था। पीटर हैंड्सकॉम्ब (28) और पैट कमिंस (25) नाबाद लौटे थे। 

इस पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं, वहीं रविंद्र जडेजा को दो और मोहम्मद शमी को एक सफलता हाथ लगी। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित की थी। ऐसे में मेजबान टीम अब भी भारत से 386 रन पीछे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल