1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Aus vs NZ: न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने इकलौते कीवी बल्लेबाज

Aus vs NZ: न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने इकलौते कीवी बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 06, 2020 11:45 am IST,  Updated : Jan 06, 2020 01:20 pm IST

रॉस टेलर अब न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले के बाद उनके टेस्ट में 7174 रन हो गए हैं।

Ross Taylor- India TV Hindi
Ross Taylor Image Source : GETTY IMAGE

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी ग्राउंड में न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेल रही है। जिसमें कीवी टीम के मध्यक्रम के सबसे मजबूत बल्लेबाज माने जाने वाले रॉस टेलर हलांकि बल्ले से कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए और दोनों पारियों में 22-22 रन बनाकर चलते बने। इस तरह तीसरे टेस्ट मैच में सिर्फ 44 रन बनाने के बावजूद रॉस टेलर ने एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम किया और वो ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के एकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। 

जी हाँ, रॉस टेलर अब न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले के बाद उनके टेस्ट में 7174 रन हो गए हैं। जबकि ये उनका 99वां टेस्ट मैच था।  

इस तरह अपने देश न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट के असली फोर्मेट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होने स्टीफन फ्लेमिंग को पछाड़ दिया हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग ने अपने करियर में खेले गए 111 टेस्ट मैचों में 7172 रन बनाए थे। 

इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट के अलावा वनडे क्रिकेट में भी रॉस टेलर न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। वो अब तक 8376 रन बना चुके हैं। 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड पहले ही 2 मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी है। इसके बाद भी तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड का हारना लगभग तय माना जा रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल