1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, एडिलेड टेस्ट : फॉलोअन के बाद दूसरी पारी में लड़खड़ाया पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, एडिलेड टेस्ट : फॉलोअन के बाद दूसरी पारी में लड़खड़ाया पाकिस्तान

 Reported By: IANS
 Published : Dec 01, 2019 05:55 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 05:55 pm IST

फॉलोऑन खेलते हुए भी पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है और मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 39 रन तक तीन विकेट गंवा दिए हैं। 

Australia vs Pakistan 2019,Australia vs Pakistan 2nd Test,Cricket,Josh Hazlewood,Mitchell Starc,Moha- India TV Hindi
फॉलोऑन खेलते हुए भी पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है और मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 39 रन तक तीन विकेट गंवा दिए हैं।  Image Source : AP

एडिलेड। आठवें नंबर के बल्लेबाज यासिर शाह (113) के संघर्षपूर्ण शतकीय पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम यहां एडिलेड ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लगातार दूसरी बार पारी की हार के कगार पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 589 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम यासिर के शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 302 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे मेजबान टीम के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

फॉलोऑन खेलते हुए भी पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है और मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 39 रन तक तीन विकेट गंवा दिए हैं। पाकिस्तान अभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 248 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है।

स्टंप्स के समय शान मसूद 55 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 और असद शफीक 17 गेंदों पर एक चौके के सहारे आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। इमाम उल हक ने खाता खोले बिना आउट हुए जबकि कप्तान अजहर अली ने नौ और बाबर आजम ने आठ रनों का योगदान दिया।

आस्टेलिया की ओर से जोश हेजलवुड को दो और मिशेल स्टार्क को अब तक एक सफलता मिली है।

इससे पहले, पाकिस्तान ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरू किया। पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धुरी बाबर आजम ने 43 और यासिर शाह चार रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 105 रन की शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तान को कुछ राहत दी। आजम के आउट होने के बाद यासिर ने मोहम्मद अब्बास (29) के साथ नौवें विकेट के लिए 87 रन जोड़कर पाकिस्तान को 300 के करीब पहुंचाया।

यासिर ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 213 गेंदों का सामना किया और 13 चौके लगाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने छह विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस को तीन और जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल