1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के आने से ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी और मजबूत हुई : मार्कस स्टोइनिस

World Cup 2019: स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के आने से ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी और मजबूत हुई : मार्कस स्टोइनिस

 Reported By: IANS
 Published : Apr 24, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 04:03 pm IST

ऑस्ट्रेलिया को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के खिताब का दावेदार माना जा रहा है। पांच बार की चैम्पियन ने आगामी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में स्टीव स्मिथ एवं डेविड वॉर्नर को भी जगह दी है।

Australia World Cup Squad 2019 Cricket Australia David Warner Steve Smith- India TV Hindi
Australia World Cup Squad 2019 Cricket Australia David Warner Steve Smith Image Source : GETTY IMAGE

बेंगलोर। ऑस्ट्रेलिया को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के खिताब का दावेदार माना जा रहा है। पांच बार की चैम्पियन ने आगामी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में स्टीव स्मिथ एवं डेविड वॉर्नर को भी जगह दी है। हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के आने से खिताब पर ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी और मजबूत हुई है। 

'क्रिकइंफो' ने स्टोइनिस के हवाले से बताया,"इससे टीम को बहुत फायदा होगा। पिछले तीन-चार महीनों में अन्य खिलाड़ियों ने भी आगे आकर जिम्मेदारी ली है और हमने लगातार जीत दर्ज की है।"

स्टोइनिस ने कहा,"मैं समझता हूं कि सभी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। आठ जीत और वो भी घर से बाहर, मैं समझता हूं कि यह हमारे लिए बहुत महत्पूर्ण है। हमें इसकी जरूरत थी। पिछले एक साल में हमने कई मुकाबले गंवाए। यह समय अच्छा है, मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी पर भरोसा करना शुरू कर दिया है और हमने एक टीम के रूप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।"

स्टोइनिस फिलहाल, इंडियन प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 12वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल रहे हैं। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच एक जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल