1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट के कारण समरसेट के लिए नहीं खेल पाएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड

चोट के कारण समरसेट के लिए नहीं खेल पाएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 19, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 01:04 pm IST

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट सत्र 12 अप्रैल से शुरू होना है लेकिन कोराना वायरस के कारण इसे टाला जा सकता है। 

Matthew Wade- India TV Hindi
Matthew Wade Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड इस सत्र में इंग्लिश काउंटी समरसेट की तरफ से नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें घुटना चोटिल होने के कारण विश्राम की सलाह दी गयी है। इस 32 वर्षीय बल्लेबाज को काउंटी क्रिकेट के पहले सत्र में भाग लेना था लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उन्हें चोट से उबरने के लिये विश्राम करने की सलाह दी है।

वेड ने कहा, ‘‘यह बड़ा झटका है। मैं काउंटी क्रिकेट में खेलने की चुनौती के लिये तैयार था लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम के साथ चर्चा के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मैं समरसेट से जुड़ने की स्थिति में नहीं हूं। ’’

बता दें कि इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट सत्र 12 अप्रैल से शुरू होना है लेकिन कोराना वायरस के कारण इसे टाला जा सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल