1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर बेयरस्टो अपने जाल में फंसाकर किया आउट, देखें वीडियो

IND vs ENG : अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर बेयरस्टो अपने जाल में फंसाकर किया आउट, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2021 03:25 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 03:43 pm IST

अक्षर की गेंद पर बेयरस्टो पैर आगे निकालकर डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन बॉल के नजदीक पहुंचने से पहले उनका बैट पहले पैड पर टकरा गया जिस वजह से बैक गेंद से नहीं टकराया और वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

Axar Patel out Jonny Bairstow On first ball, watch video India vs England 3rd Test - India TV Hindi
Axar Patel out Jonny Bairstow On first ball, watch video India vs England 3rd Test  Image Source : TWITTER/@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का यह निर्णय अभी तक सफल साबित नहीं हुआ है। मेहमान टीम ने महज 7 ओवर के अंदर अपने दो बल्लेबाजों को खो दिया है।

ये भी पढ़ें - Video: 100वें टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की धमाकेदार शुरुआत, दूसरे ही ओवर में किया कमाल

ईशांत शर्मा ने डोमिनीक सिबली को पहले रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा पहला झटका दिया और उसके बाद अब अक्षर पटेल ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आउट किया।

अक्षर की गेंद पर बेयरस्टो पैर आगे निकालकर डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन बॉल के नजदीक पहुंचने से पहले उनका बैट पहले पैड पर टकरा गया जिस वजह से बैक गेंद से नहीं टकराया और वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

ये भी पढ़ें - Ind vs Eng : राष्ट्रपति और गृहमंत्री ने खिलाड़ियों से की मुलाकात, 100वें टेस्ट के लिए ईशांत शर्मा को किया सम्मानित

देखें वीडियो

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जैक क्रॉली 23 और जो रूट 2 रन बनाकर मौजूद हैं।

बता दें, मैच से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह, खेल मंत्री किरण रिजिजू, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और बीसीसीआई सचिव जयशाह भी मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान इस स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर भी रखा गया।

ये भी पढ़ें-  On This Day : सचिन ने जड़ा था वनडे में दोहरा शतक, पहली बार हुआ था कुछ ऐसा

मैच शुरू होने से पहले रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को उनके 100वें टेस्ट मैच के लिए शुभकामना संदेश के साथ उन्हें सम्मानित भी किया।

इसके अलावा टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक-एक कर टीम के सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया। सिर्फ भारतीय टीम से ही नहीं राष्ट्रपति और गृहमंत्री ने इंग्लैंड खेमें से भी मिले। इस दौरान कप्तान जो रूट ने उन्हें नमस्ते किया और अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया।

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का यह तीसरा मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच पिंक बॉल से डे नाइट फॉर्मेट में खेला जा रहा है। यह पहली बार है जब भारत और इंग्लैंड की टीमें गुलाबी गेंद से एक दूसरे से भिड़ रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल