1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उनसे पूछो कि कौन स्टार है और कौन नहीं: बाबर ने दिया अख्तर की टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब!

उनसे पूछो कि कौन स्टार है और कौन नहीं: बाबर ने दिया अख्तर की टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2021 06:17 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 06:17 pm IST

अख्तर ने कहा कि टीम में स्टार खिलाड़ियों की कमी है और इसलिए वनडे सीरीज में वे हार गए।

 उनसे पूछो कि कौन...- India TV Hindi
 उनसे पूछो कि कौन स्टार है और कौन नहीं: बाबर ने दिया अख्तर की टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब! Image Source : GETTY

रमीज राजा के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम पाकिस्तान को इंग्लैंड से 0-3 से वनडे में हारने के बाद खरी खोटी सुनाई है। शोएब अख्तर का कहना है कि पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बहुत खराब क्रिकेट खेला। पाकिस्तान हर विभाग में कमजोर दिखा और इंग्लैंड से लड़ने में चूक गया।

अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान टीम में स्टार खिलाड़ियों की कमी है और इसलिए वनडे सीरीज में पाकिस्तानी टीम हार गई। हालांकि बाबर आजम ने तीसरे वनडे में 158 रनों की शानदार पारी खेली थी। फिर भी पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराने में असफलता ही हासिल की।

जब बाबर आजम से पूछा गया कि वे शोएब अख्तर के 'स्टार' वाली टिप्पणी के बारे में कुछ कहें तो कप्तान ने अपनी टीम के पक्ष में बात की और कहा कि सभी खिलाड़ी मैदान में अपना 100 प्रतिशत देते हैं।

आजम ने कहा, "मुझे लगता है कि उनको (शोएब अख्तर) ऐसा नहीं लगता, लेकिन सभी खिलाड़ी हर जगह अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं। मुझे लगता है कि आपको उनसे पूछना चाहिए कि कौन स्टार है और कौन नहीं। मैं इस पर कोई बहस या टिप्पणी नहीं करना चाहता।"

पूर्व सेलेक्टर ने कोहली पर जताया भरोसा, कहा- T20 में 14,000 रन विराट भी बना सकता है

पाकिस्तानी टीम ने 331 रन बानए थे लेकिन टीम के गेंदबाज पूरी तरह से फेल हुए थे। वहां फील्डिंग में भी कमी थी और कई कैच ड्रॉप भी हुए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल