1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने 26 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने 26 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Dec 24, 2017 09:53 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 04:45 pm IST

आजम ने सिर्फ 26 गेंदों में शतक जड़कर अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया। आजम के शतक की खास बात ये रही कि उन्होंने ये शतक टी10 क्रिकेट में ठोका।

बाबर आजम- India TV Hindi
बाबर आजम

क्रिकेट के खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज बाबर आजम ने। बाबर आजम ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया। आजम ने सिर्फ 26 गेंदों में शतक जड़कर अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया। आजम के शतक की खास बात ये रही कि उन्होंने ये शतक टी10 क्रिकेट में ठोका।

पाकिस्तान के फैसलाबाद में शाहिद अफरीदी फाउंडेशन टी10 चैरिटी मैच में आजम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। आजम ने अपनी पारी में 7 चौके औक 11 छक्के ठोके। आजम ने 94 रन सिर्फ बाउंड्री की मदद से ही बनाए। यही नहीं आजम का स्ट्राइक रेट 384.6 रहा। फैसलाबाद में खेले गए चैरिटी मैच में रनों की बारिश हुई और शाहिद अफरीदी फाउंडेशन रेड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 201 रन बनाए। रेड की तरफ से शोएब मलिक ने 20 गेंदों में 84, फखर जमान ने 23 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली।

जवाब में 10 ओवरों में 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहिद अफरीदी ग्रीन की टीम को आजम ने बेहद आक्रामक शुरुआत दिलाई। आजम ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी और रेड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। आखिर में आजम ने अपनी टीम को जीत दिला दी। आजम ने सिर्फ 26 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। अंत में शाहिद अफरीदी ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल