1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने माना बॉल टेंपरिंग पड़ी भारी

टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने माना बॉल टेंपरिंग पड़ी भारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2018 07:21 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 07:21 pm IST

वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका से492 रनों की करारी शिकस्त झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के नये कप्तान टिम पेन ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ किए जाने के प्रकारण के बाद हुए हंगामे का टीम के प्रदर्शन पर बड़ा असर पड़ा।

Tim Paine- India TV Hindi
Tim Paine

जोहानिसबर्ग: वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका से492 रनों की करारी शिकस्त झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के नये कप्तान टिम पेन ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ किए जाने के प्रकारण के बाद हुए हंगामे का टीम के प्रदर्शन पर बड़ा असर पड़ा। जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला3-1 से अपने नाम कर ली। इसी के साथ मेजबान टीम ने 1969/70 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार कोई घरेलू श्रृंखला जीती। 

पेन ने माना कि दक्षिण अफ्रीका ने डरबन में पहला टेस्ट हारने के बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस तथ्य को दरकिनार नहीं कर सकते कि उन्होंने विशुद्ध रूप से कौशल के आधार पर हमें मात दे दी।’’ पेन ने कहा, ‘‘ मुझे लगा कि हम पहले से बेहतर हो जाएंगे। इसका साफतौर पर हम पर काफी असर पड़ा।’’ 

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पूरे घटनाक्रम पर चिंतन मनन करेगा और‘‘ अब हमारे पास घर जाकर नये सिरे से शुरूआत करने का मौका है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल