1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs WI, 1st Test Day-1 : पहले सेशन में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी, बांग्लादेश ने गंवाए 2 विकेट

BAN vs WI, 1st Test Day-1 : पहले सेशन में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी, बांग्लादेश ने गंवाए 2 विकेट

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2021 01:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 01:08 pm IST

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने पहले ही घंटे में तमीम इकबाल का विकेट गंवा दिया जो वेस्टइंडीज के सबसे अनुभवी गेंदबाज केमार रोच की फुललेंथ गेंद पर बोल्ड हो गये। 

BAN vs WI, 1st Test Day-1, West Indies, Bangladesh - India TV Hindi
Kemar Roach  Image Source : GETTY

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक दो विकेट गंवाकर 69 रन बनाये। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने पहले ही घंटे में तमीम इकबाल का विकेट गंवा दिया जो वेस्टइंडीज के सबसे अनुभवी गेंदबाज केमार रोच की फुललेंथ गेंद पर बोल्ड हो गये। 

तमीम हालांकि नौ रन की पारी के दौरान टेस्ट प्रारूप में मुश्फिकर रहीम को पछाड़कर बांग्लादेश के सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले बल्लेबाज बन गये। 

तमीम के 4,414 रन हैं और वह मुश्फिकर के 4,413 से एक रन आगे हो गये हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद यह बांग्लादेश का करीब एक साल में पहला टेस्ट है जबकि वेस्टइंडीज ने पांच मैच खेल लिये हैं। 

शाकिब अल हसन सट्टेबाजों द्वारा की गयी पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के कारण आईसीसी द्वारा लगाये गये दो साल के प्रतिबंध (जिसमें एक साल का निलंबन शामिल) के बाद वापसी कर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल