1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तमीम इकबाल की पारी ने दिलाई बांग्लादेश को जीत

तमीम इकबाल की पारी ने दिलाई बांग्लादेश को जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 15, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 07:33 pm IST

ट्राई सीरीज में बांग्लादेश की धमाकेदार शुरुआत, जिम्बाब्वे को धोया।

बांग्लादेश टीम- India TV Hindi
बांग्लादेश टीम

सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के नाबाद अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश ने त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराया। तमीम ने 93 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाये जिससे बांग्लादेश ने शेरे ए बांग्ला स्टेडियम में केवल 28.3 ओवर में दो विकेट पर 171 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। तमीम ने शाकिब अल हसन (37) के साथ दूसरे विकेट के लिये 78 रन जोड़े। 

इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम 49 ओवरों में 170 रन पर आउट हो गयी थी। बायें हाथ के स्पिनर शाकिब ने 43 रन देकर तीन विकेट लिये। जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रजा ने सर्वाधिक 52 रन बनाये। उन्होंने बाद में 53 रन देकर दो विकेट भी लिये। टूर्नामेंट के अगले मैच में जिम्बाब्वे का सामना बुधवार को इसी मैदान पर श्रीलंका से होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल