1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सात दिन के अनिवार्य क्वारंटीन के साथ श्रीलंका दौरे पर जाने को तैयार है बांग्लादेश क्रिकेट टीम

सात दिन के अनिवार्य क्वारंटीन के साथ श्रीलंका दौरे पर जाने को तैयार है बांग्लादेश क्रिकेट टीम

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2020 10:40 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 10:40 pm IST

बीसीबी ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने उन्हें सूचित किया है कि दौरे पर आने वाली टीम को आगामी श्रृंखला से पहले 14 दिनों की अनिवार्य अवधि के बजाय क्वारंटीन में एक सप्ताह बिताना होगा। 

Bangladesh cricket team,Sri Lanka, Sports, cricket- India TV Hindi
BCB Image Source : BCB

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम तीन टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने को तैयार है बशर्ते मेजबान देश अनिवार्य क्वारंटीन को सात दिनों तक रखने के फैसले पर बना रहे। 

बीसीबी ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने उन्हें सूचित किया है कि दौरे पर आने वाली टीम को आगामी श्रृंखला से पहले 14 दिनों की अनिवार्य अवधि के बजाय क्वारंटीन में एक सप्ताह बिताना होगा। 

बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, ‘‘ हम नियमित रूप से श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ संवाद कर रहे हैं। हमने उनसे विस्तृत योजनाएं मांगी। उन्होंने हमें सूचित किया कि वे अपने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ पृथकवास अवधि के बारे में बात कर रहे हैं। ’’ 

यह भी पढ़ें-  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 के लिए जारी किया अपना थीम कैम्पेन

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले संवाद में एसएलसी ने हमें बताया कि वहां पहुंचने के बाद पहले सात दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा, जिसके बाद खिलाड़ी अभ्यास सत्र में भाग ले सकते हैं।’’ 

इस सीरीज का आयोजन जुलाई-अगस्त में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे 27 सितंबर से 24 अक्टूबर तक खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल