1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश हमारा सामना करने से बचने के लिए बेकार का बहाना बना रहा है - मिसबाह उल हक

बांग्लादेश हमारा सामना करने से बचने के लिए बेकार का बहाना बना रहा है - मिसबाह उल हक

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2019 07:58 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 07:58 pm IST

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने पर बांग्लादेश को निशाना बनाया है। 

Misbah Ul haq, Pakistan vs Bangladehs, Bangladesh cricket Board- India TV Hindi
Bangladesh is making useless excuse to avoid facing us - Misbah ul Haq Image Source : AP IMAGE

कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने पर बांग्लादेश को निशाना बनाया है। यह टेस्ट श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। मिसबाह ने रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे उनके इनकार करने का कारण समझ में नहीं आता। मुझे यह तर्क समझ में नहीं आता कि वह टी20 मैच खेलने के लिए आने को तैयार हैं लेकिन टेस्ट मैचों के लिए नहीं। यह पाकिस्तान के साथ अनुचित बर्ताव है।’’

मीडिया ने इस हफ्ते बांग्लादेश बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के हवाले से कहा था कि वे सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान में टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। मिसबाह ने कहा कि अगर बांग्लादेश जनवरी में नहीं आता है तो यह पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए काफी निराशाजनक स्थिति होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे पाकिस्तान नहीं आने के लिए बेकार का बहाना बना रहे हैं और अगर ऐसा हुआ तो यह पाकिस्तान के साथ अन्याय होगा। जब टीमों ने बिना किसी समस्या के यहां आकर खेलना शुरू कर दिया है तब बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट में हमारा सामना करने से बचने के लिए बेकार का बहाना बना रहा है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल