1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के टी20 टीम के कप्तान को हुआ कोरोनावायरस, नहीं ले पाएंगे इस लीग में हिस्सा

बांग्लादेश के टी20 टीम के कप्तान को हुआ कोरोनावायरस, नहीं ले पाएंगे इस लीग में हिस्सा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 01:08 pm IST

बांग्लोदश के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान महमूदुल्लाह को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है और वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) प्ले आफ में नहीं खेल पाएंगे। 

Bangladesh's captain of T20 team gets coronavirus, will not take part in this league- India TV Hindi
Bangladesh's captain of T20 team gets coronavirus, will not take part in this league Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। बांग्लोदश के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान महमूदुल्लाह को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है और वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) प्ले आफ में नहीं खेल पाएंगे। स्थानीय मीडिया ने यह दावा किया है। 

34 साल के अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह को रविवार रात दुबई होते हुए पाकिस्तान जाना था लेकिन कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह पृथकवास पर चले गए हैं। महमूदुल्लाह का बंगबंधू टी20 कप में खेलना भी संदिग्ध है जो 21 या 22 नवंबर से शुरू होना है। 

ये भी पढ़ें - अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार पर बोले सहवाग, 'चाचा की कॉमेडी की याद आएगी'

‘डेली स्टार’ के अनुसार महमूदुल्लाह के जल्द ही दूसरा परीक्षण कराने की संभावना है। पीएसएल की लीग तालिका में शीर्ष पर रहे मुल्तान सुल्तान्स ने मोईन अली के विकल्प के तौर पर महमूदुल्लाह को टीम में शामिल किया था। 

तमीम इकबाल को भी लाहौर कलंदर्स ने क्रिस लिन के विकल्प के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। उनके मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होने की उम्मीद है। 

पीएसएल 2020 के प्ले आफ का आयोजन नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल की शुरुआत में टूर्नामेंट को बीच में रोकना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल