1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 48 रन से हराया

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 48 रन से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2018 12:58 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 12:58 pm IST

बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज की हार को भुलाते हुए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 48 रन से हराया। 

तमिम इकबाल और शाकिब अल...- India TV Hindi
तमिम इकबाल और शाकिब अल हसन

गयाना: तमिम इकबाल और शाकिब अल हसन के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी की मदद से बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज की हार को भुलाते हुए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 48 रन से हराया। 

मैन ऑफ द मैच तमिम ने नाबाद 130 रन बनाये जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। शाकिब ने 97 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 207 रन की साझेदारी की । इनकी पारियों के दम पर बांग्लादेश ने चार विकेट पर 279 रन बनाये । 

बाद में मशरेफ मुर्तजा ने 37 रन देकर चार विकेट लिये। क्रिस गेल और शिमरोन हेटमेयर के क्रीज पर रहते वेस्टइंडीज टीम लक्ष्य की ओर बढती दिख रही थी। गेल 40 रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि हेटमेयर 52 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। इसके बाद वेस्टइंडीज के विकेट लगातार गिरते रहे। आखिरी विकेट के लिये देवेंद्र बिशू और अलजारी जोसेफ ने 59 रन जोड़े लेकिन हार को नहीं टाल सके। 

बांग्लादेश के लिये मुशफिकर रहीम ने भी 11 गेंद में 30 रन बनाये। आखिरी दो ओवर में बांग्लादेशी टीम ने 43 रन जोड़े। तमिम ने अपनी पारी में 160 गेंद खेलकर दस चौके और तीन छक्के लगाये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल