1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश की टीम ने 3 रन पर खोए 4 विकेट, 82 पर हो गई ढेर

बांग्लादेश की टीम ने 3 रन पर खोए 4 विकेट, 82 पर हो गई ढेर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2018 02:11 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 02:11 pm IST

बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुशफिकुर रहीम (26) ने बनाए।

श्रीलंका टीम- India TV Hindi
श्रीलंका टीम

बांग्लादेश में खेली जा रही ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 82 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को पिच पर टिकने नहीं दिया और लगातार विकेट निकाले। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन टीम का कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका। हालांकि बांग्लादेश की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन फाइनल से पहले बल्लेबाजों का इतना खराब प्रदर्शन कप्तान के लिए चिंता का सबब है।

बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुशफिकुर रहीम (26) ने बनाए। वहीं टीम के 9 बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। बांग्लादेश का पहला विकेट 5, दूसरा 15, तीसरा 16, चौथा 34, पांचवां, 57, छठा 71, सातवां 79, आठवां 80, 9वां 81 और दसवां 82 पर गिरा। इस तरह से बांग्लादेश की टीम ने आखिरी 4 विकेट सिर्फ 3 रन पर ही खो दिए। 

श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल ने सबसे ज्यादा (3) और दुश्मंता चमीरा, तिसारा परेरा, लक्शदन संदाकन ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। आपको बता दें कि श्रीलंका के लिए ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना जरूरी है और अब उनके गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 82 रन पर समेट कर जीत की नींव रख दी है। ट्राई सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल