1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे पर दर्ज की 220 रनों के बड़े अंतर से जीत

एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे पर दर्ज की 220 रनों के बड़े अंतर से जीत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 11, 2021 06:36 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 06:36 pm IST

जिम्बाब्वे के सामने 477 रन का मुश्किल लक्ष्य था। कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 92 रन बनाये जबकि डोनाल्ड टिरिपानो ने 52 रन का योगदान दिया। 

Bangladesh, Zimbabwe, Sports, cricket- India TV Hindi
Zimbabwe cricket team   Image Source : TWITTER/ICC

मेहदी हसन मिराज और तास्किन अहमद के चार–चार विकेट की मदद से बांग्लादेश ने रविवार को जिम्बाब्वे को दूसरी पारी में 256 रन पर आउट करके एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में 220 रन से बड़ी जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे के सामने 477 रन का मुश्किल लक्ष्य था। कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 92 रन बनाये जबकि डोनाल्ड टिरिपानो ने 52 रन का योगदान दिया। 

जिम्बाब्वे ने सुबह तीन विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसका मध्यक्रम लड़खड़ा गया। जिम्बाब्वे के पुछल्ले बल्लेबाजों ने कुछ संघर्ष किया लेकिन वह बांग्लादेश के इंतजार बढ़ाने के अलावा हार का अंतर ही कम कर पाये। 

यह भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक हॉकी नियम : कोविड-19 से अगर एक फाइनलिस्ट बाहर हुई तो ऐसे होगा फैसला

दसवें नंबर के बल्लेबाज ब्लेसिंग मुजारबानी 30 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने 66 रन देकर चार और तास्किन ने 82 रन देकर चार विकेट लिये। बांग्लादेश ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम लड़खडाने के बावजूद महमुदुल्लाह के नाबाद 150 तथा कप्तान मोमिनुल हक (70), लिट्टन दास (95) और तास्किन (75) के अर्धशतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 468 रन बनाये थे। 

यह भी पढ़ें- तैयारियां चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन सकारात्मक सोच के साथ जा रहा हूं तोक्यो : नीरज चोपड़ा

जिम्बाब्वे ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन आखिरी आठ विकेट 51 रन पर गंवाने से उसकी टीम पहली पारी में 276 रन ही बना पायी। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 284 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। उसकी तरफ से शादमान इस्लाम ने नाबाद 115 और नजमुल हुसैन ने नाबाद 117 रन बनाये थे। 

अब इन दोनों टीमों के बीच 16 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल