1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीडियो: यकीन मानिए हैलिस्कूप शॉट आपने आजतक नहीं देखा होगा

वीडियो: यकीन मानिए हैलिस्कूप शॉट आपने आजतक नहीं देखा होगा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 09, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 04:42 pm IST

हैलिस्कूप नाम के अजीबो गरीब शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

heliscoop shot- India TV Hindi
heliscoop shot

नई दिल्ली: आपने महेन्द्र सिंह धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट को तो खूब एंजॉय किया होगा लेकिन हम दावे के साथ कह सकते हैं हैलिस्कूप शॉट के बार में आपने आजतक न सुना होगा और न देखा होगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े क्रिकेटर्स को उनके अजीबो गरीब शॉट्स के लिए याद किया जाता है। जिसमें वीरेंद्र सहवाग का अपर कट, दिलशान का दिलस्कूप और केविन पीटरसन का स्विच हिट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

इसी तरह का अजीबो गरीब शॉट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 13 सेकेंड के इस वीडियो में बल्लेबाज पहले अपने बैट को तलवार की तरह घुमाता है। फिर हिट करने के लिए स्टंप तक चहलकदमी करता है, इसके बाद पैडल स्कूप शॉट लगाकर गेंद को फाइन लेग पर बाउंड्री के बाहर भेज देता है।

शॉट खेलने वाले बल्लेबाज का नाम ह्यूगो हैमंड बताया जा रहा है, जो कि इंग्लैंड के क्रिकेटर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस बल्लेबाज के शॉट का नामकरण हेलिस्कूप का नाम से कर दिया गया है। क्रिकेट फैंस ने इसे दिलस्कूप और हैलिकॉप्टर शॉट का मेल बताया है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल