1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष ने राहुल द्रविड़ के इस बेहद खास प्रस्ताव का समर्थन किया

बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष ने राहुल द्रविड़ के इस बेहद खास प्रस्ताव का समर्थन किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 03:51 pm IST

द्रविड़ को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उन्होंने हाल में सुझाव दिया था कि प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को कुछ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। 

बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष ने राहुल द्रविड़ के इस बेहद खास प्रस्ताव का समर्थन किया - India TV Hindi
बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष ने राहुल द्रविड़ के इस बेहद खास प्रस्ताव का समर्थन किया  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने भारत ए और अंडर-19 कोच राहुल द्रविड़ के प्रयासों की सराहना की और उन्हें लगता है कि भारत के युवा खिलाड़ियों को जीवन कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक व्यवहार और समस्या निवारण क्षमता के बारे में बताया जाना चाहिए। 

द्रविड़ को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उन्होंने हाल में सुझाव दिया था कि प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को कुछ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। 

खन्ना ने मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें उन्होंने पांच बिंदुओं पर जोर दिया जिनसे बीसीसीआई क्षेत्रीय क्रिकेट अकादमियों से आने वाले अंडर-16 क्रिकेटरों की मदद कर सकता है। इस प्रस्ताव के प्रमुख बिंदुओं में अंग्रेजी बोलने का अभ्यास, संवाद कौशल, समस्या का निदान करने की क्षमता और सामाजिक व्यवहार शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल