1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई लाया ‘मसौदा’ प्रस्ताव, जिससे कभी खिलाड़ियों के साथ हार्दिक और राहुल जैसा ना हो

बीसीसीआई लाया ‘मसौदा’ प्रस्ताव, जिससे कभी खिलाड़ियों के साथ हार्दिक और राहुल जैसा ना हो

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 05:33 pm IST

खन्ना ने मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें उन्होंने पांच बिंदुओं पर जोर दिया। जो बीसीसीआई क्षेत्रीय क्रिकेट अकादमियों से आने वाले अंडर-16 क्रिकेटरों की मदद कर सकता है।

राहुल द्रविड़- India TV Hindi
राहुल द्रविड़, भारतीय अंडर-19 और इंडिया-ए कोच  Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली | बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने भारत-ए और अंडर-19 कोच राहुल द्रविड़ के प्रयासों की सराहना की और उन्हें लगता है कि भारत के युवा खिलाड़ियों को जीवन कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक व्यवहार और समस्या निवारण क्षमता के बारे में बताया जाना चाहिए।

जिससे कुछ समय पहले अनजाने में जो घटना हार्दिक पंड्या और के.एल राहुल के साथ हो गई थी। उस तरह के विवादों से खिलाड़ी खुद को बचा सके। इसके लिए नैतिकता का पाठ भी युवा खिलाड़ियों को सीखाया जायेगा।

द्रविड़ को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उन्होंने हाल में सुझाव दिया था कि प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को कुछ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए।

खन्ना ने मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें उन्होंने पांच बिंदुओं पर जोर दिया। जो बीसीसीआई क्षेत्रीय क्रिकेट अकादमियों से आने वाले अंडर-16 क्रिकेटरों की मदद कर सकता है।

इस प्रस्ताव के प्रमुख बिंदुओं में अंग्रेजी बोलने का अभ्यास, संवाद कौशल, समस्या का निदान करने की क्षमता और सामाजिक व्यवहार शामिल हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल