1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक मुंबई में 1 दिसंबर को

बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक मुंबई में 1 दिसंबर को

 Reported By: IANS
 Published : Nov 09, 2019 09:32 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 09:32 pm IST

अध्यक्ष सौरभ गांगुली के नेतृत्व वाले नए अधिकारियों ने सभी राज्य संघों को इस बारे में सूचित कर दिया है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हां, यह एक दिसंबर को होनी है।"

sourav ganguly, bcci, bcci president, bcci agm, annual general meeting, sourav ganguly bcci- India TV Hindi
BCCI Annual General Meeting in Mumbai on 1 December Image Source : AP

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक बोर्ड के मुख्यालय मुंबई में एक दिसंबर को होगी। अध्यक्ष सौरभ गांगुली के नेतृत्व वाले नए अधिकारियों ने सभी राज्य संघों को इस बारे में सूचित कर दिया है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हां, यह एक दिसंबर को होनी है।"

गांगुली ने इससे पहले 31 अक्टूबर को कोलकाता में कहा था कि एजीएम नवंबर के तीसरे सप्ताह में कभी भी हो सकती है।

गांगुली ने कहा था, "यह नवंबर के तीसरे सप्ताह में कभी भी हो सकती है। अंतिम तारिख अभी तय नहीं है।"

बीसीसीआई चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा था कि 23 अक्टूबर को आम बैठक होगी और फिर नए अध्यक्ष एजीएम के बारे में फैसला लेंगे।

राय ने कहा था कि नए अध्यक्ष के पास एजीएम बुलाने का अधिकार होगा और उन्हें 21 दिन के भीतर ही एजीएम बुलानी होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल