1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई प्रबंधन में सबा करीम की एंट्री

बीसीसीआई प्रबंधन में सबा करीम की एंट्री

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 23, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Dec 23, 2017 04:10 pm IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम को महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) नियुक्त किया है।

सबा करीम- India TV Hindi
सबा करीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम को महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की। करीम अगले साल पहली जनवरी से महाप्रबंधक का कार्यभार संभालेंगे। करीम इस पद पर रहते हुए क्रिकेट संबंधी गतिविधियों और उनके संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा है, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सबा करीम को महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) नियुक्त करने की घोषणा करता है।" बयान में कहा गया है, "इस पद पर रहने के दौरान करीम क्रिकेट विभाग को रणनीतिक दिशा देने, संचालनगत योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट बनाने, मैच खेलने के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और उसकी निगरानी करने, मैच स्थलों के मानकों और घरेलू कार्यक्रमों से संबंधित प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।" 

करीम इससे पहले ईस्ट जोन से राष्ट्रीय चयनकर्ता रह चुके हैं। इसके बाद, वह टीवी पर कमेंटेटर के रूप में देखे गए थे। करीम अगले साल पहली जनवरी से पदभार संभालेंगे और वह बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को रिपोर्ट करेंगे, बोर्ड के दृष्टिकोण व उसकी रणनीति में जौहरी की मदद करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल