1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई का बड़ा फैसला, इस साल IPL में नहीं खेल पाएंगे वॉर्नर और स्मिथ

बीसीसीआई का बड़ा फैसला, इस साल IPL में नहीं खेल पाएंगे वॉर्नर और स्मिथ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2018 02:58 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 03:46 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बॉल टेम्परिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर 1-1 साल के बान के बाद बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल से हटा दिया है।

स्टीव स्मिथ और डेविड...- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बुधवार को कहा कि बॉल टेम्परिंग विवाद में दोषी पाए गए आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेलेंगे। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने मंगलवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन कर स्मिथ और वार्नर के अलावा कैमरून बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग का दोषी पाया था। सीए द्वारा इस मामले में की गई जांच में इन तीनों खिलाड़ियों को बोर्ड की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3.5 का दोषी पाया गया था। 

राजीव शुक्ला ने कहा, "हम क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने अब स्मिथ और वार्नर को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने फैसला लिया है कि आईपीएल के इस सीजन में यह दोनों खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। हम दोनों फ्रेंचाइजी को इन दोनों खिलाड़ियों का विकल्प चुनने का मौका देंगे। इस आईपीएल सीजन में यह दोनों खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।"

आस्ट्रेलिया मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सीए ने इन दोनों खिलाड़ियों पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सीए ने बॉल टैम्परिंग विवाद में शामिल स्मिथ और वार्नर को दोषी पाए जाने के बाद उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं इस विवाद में शामिल सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

स्मिथ आईपीएल के इस सीजन में दो साल बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन इस विवाद के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। वार्नर को भी पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान नियुक्त किया था। बुधवार को वार्नर ने भी हैदराबाद की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। 

अब राजीव शुक्ला के बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल