1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में BCCI ने दिए 51 करोड़, लेकिन पहले होना पड़ा ट्रोल

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में BCCI ने दिए 51 करोड़, लेकिन पहले होना पड़ा ट्रोल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 29, 2020 10:40 am IST,  Updated : Mar 29, 2020 10:40 am IST

बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपए देने का एलान किया लेकिन देरी से मदद के लिए सोशल मीडिया पर उसके काफी ट्रोल होना पड़ा।

cricket, ShameOnBCCI ,ShameOnBCCI is trending, BCCI not donated money for coronavirus, BCCI COVID 19- India TV Hindi
BCCI Image Source : PTI

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे विश्व में तबाही मची हुई है। हर दिन इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वजह से पूरे भारत को लॉकडाउन कर दिया गया। हालांकि इस लॉकडाउन का असर सबसे अधिक गरीब और मजदूर लोगों पर पड़ा है और वे अब पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं।

कोरोना वायरस और पलायन से निपटने में सरकार काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस मुश्किल हालात में अब खेल जगत की कई जानी मानी हस्तियां मदद के लिए आगे रहे हैं।

हाल ही में दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने मदद से लिए अपना खजाना खोल दिया। बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपए देने का एलान किया।

हालांकि इसके बावजूद सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और उसके अधिकारियों को बुरा भला कहा गया। शनिवार रात 9 बजे के करीब बीसीसीआई के सचिव जय ने ट्वीट कर कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में सरकार को 51 करोड़ रुपए देने की बात कही थी लेकिन उससे पहले ही ट्विटर पर #ShameOnBCCI पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा था।

दरअसल सोशल मीडिया पर लोग बीसीसीआई के द्वार देर मदद के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे जिसके बाद ट्विटर पर बीसीसीआई को लोगों ने काफी बुरा भला कहना शुरु कर दिया। ट्रोल होने के कुछ देर बाद ही बीसीसीआई ने मदद का एलान किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल