1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए मंगाए आवेदन

बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए मंगाए आवेदन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2020 06:55 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 06:55 pm IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुरुष, महिला और जूनियर टीमों के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए 2-2 आवेदन मंगाए हैं जिसकी अंतिम तारीख 24 जनवरी है।

bcci jobs, bcci job alert, bcci hiring, job application, bcci selector, msk prasad, sports news, cri- India TV Hindi
BCCI Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक मीडिया एडवाइजरी जारी कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। बीसीसीआई ने अपने विज्ञापन में सीनियर मेंस टीम के लिए दो, सीनियर महिला टीम के लिए दो और जूनियर टीम के लिए भी दो आवेदन मंगाए हैं। उम्मीदवार को बीसीसीआई के द्वारा तय किए गए मानदंडो को पूरा करने के बाद ही इस पद के लिए चुना जा सकता है।

बीसीसीआई ने अपने मानदंड में साफ तौर पर लिखा है कि सीनियर मेंस के चयनकर्ता बनने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 7 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव हो। अगर उम्मीदवार टेस्ट मैच नहीं खेला है तो वह कम से कम 30 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुका हो अथवा 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव रखता हो। वहीं उम्मीदवार क्रिकेट से कम से कम पांच साल पहले संन्यास ले चुका हो।

इसके अलावा महिला सीनियर टीम के लिए भी बीसीसीआई ने चयनकर्ता पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। इस पद के लिए उम्मीदार की योग्यता यह होनी चाहिए कि वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका हो। वहीं पांच साल पहले इस खेल से संन्यास ले चुका हो।

वहीं जूनियर मेंस टीम के चयनकर्तान के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 25 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव हो और वह क्रिकेट से पांच साल पहले संन्यास ले चुका हो।

इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार 24 जनवरी रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने पद से संबंधित सभी तरह के कागजात इस  nationaljrselectors@bcci.tv मेल पते पर भेज सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी बीसीसीआई की आधिकारिक बेवसाइट से ली जा सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल