1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने ठुकराया पीसीबी का पीएसएल फाइनल देखने का निमंत्रण

बीसीसीआई ने ठुकराया पीसीबी का पीएसएल फाइनल देखने का निमंत्रण

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 08:20 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनि ने गुरुवार को कहा कि बीसीसीआई ने 17 मार्च को यहां होने वाले पीएसएल फाइनल में उपस्थित होने का उनका निमंत्रण ठुकरा दिया है। 

BCCI officials not to attend Pakistan Super League final: PCB- India TV Hindi
BCCI officials not to attend Pakistan Super League final: PCB   Image Source : PTI

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनि ने गुरुवार को कहा कि बीसीसीआई ने 17 मार्च को यहां होने वाले पीएसएल फाइनल में उपस्थित होने का उनका निमंत्रण ठुकरा दिया है। 

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने आईसीसी और उससे मान्यता प्राप्त बोर्ड को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फाइनल में उपस्थित रहने का आमंत्रण भेजा था लेकिन आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर, जो कि भारतीय हैं, और बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने निजी कारणों से आने से इन्कार कर दिया। 

मनि ने कहा, ‘‘खन्ना और मनोहर दोनों ने निजी कारणों से टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिये पाकिस्तान आने से इन्कार कर दिया।’’ 

उन्होंने कहा कि आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन इस मैच को देखने के लिये कराची आएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल