1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई की कोहली के लिए खेल रत्न, द्रविड़ के लिए द्रोणाचार्य की सिफारिश

बीसीसीआई की कोहली के लिए खेल रत्न, द्रविड़ के लिए द्रोणाचार्य की सिफारिश

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2018 02:10 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 02:10 pm IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम की सिफ़ारिश की है. 

kohli- India TV Hindi
kohli

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम की सिफ़ारिश की है. बोर्ड ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के भी नाम की सिफारिश की है। भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर के लिए बीसीसीआई ने ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की सिफारिश की है। 

एक सफल कप्तान के रूप में उभर कर आए कोहली की तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से की जाती रही है। अंडर-19 टीम को एक कोच के तौर पर विश्व कप की सफलता दिलाने के लिए द्रविड़ का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए दिया गया है। भारतीय क्रिकेट जगत में गावस्कर का योगदान अतुलनीय रहा है और उन्हें 'लिटिल मास्टर' के नाम से भी जाना जाता है। उनके समय में उनकी तरह की बल्लेबाजी कोई नहीं कर सकता था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल