1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिलाओं के दिन रात्रि टेस्ट से पूर्व गुलाबी गेंद से घरेलू टूर्नामेंट आयोजित करे बीसीसीआई: शांता रंगास्वामी

महिलाओं के दिन रात्रि टेस्ट से पूर्व गुलाबी गेंद से घरेलू टूर्नामेंट आयोजित करे बीसीसीआई: शांता रंगास्वामी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2021 05:35 pm IST,  Updated : May 20, 2021 05:35 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि भारतीय महिला टीम का गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट मैच 30 सितंबर से पर्थ के वाका में आयोजित किया जाएगा। 

BCCI to conduct domestic tournament with pink ball before women's day night test: Shanta Rangaswamy- India TV Hindi
BCCI to conduct domestic tournament with pink ball before women's day night test: Shanta Rangaswamy Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की सदस्य और पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने गुरुवार को भारतीय महिला टीम के लिये टेस्ट मैच फिर से शुरू करने का स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि बोर्ड आस्ट्रेलिया में होने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से पूर्व गुलाबी गेंद से घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि भारतीय महिला टीम का गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट मैच 30 सितंबर से पर्थ के वाका में आयोजित किया जाएगा। 

भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ लाल गेंद से टेस्ट मैच खेलेगी जो उसका पिछले सात वर्षों में पहला टेस्ट मैच होगा। महिलाओं के लिये घरेलू क्रिकेट में 2018 से लंबे प्रारूप के मैच नहीं खेले जा रहे हैं और ऐसे में मिताली राज की अगुवाई वाली टीम के लिये चुनौती आसान नहीं होगी। 

रंगास्वामी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बीसीसीआई ने पिछले साल महिला क्रिकेटरों के लिये कुछ टूर्नामेंटों की योजना बनायी थी लेकिन महामारी के कारण इन पर पानी फिर गया। यह सुखद है कि बोर्ड ने भारतीय महिला टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच की योजना बनायी है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच की घोषणा की गयी है जो बेहद प्रशंसनीय है। लेकिन भारतीय महिलाएं घरेलू स्तर पर भी लंबे प्रारूप की क्रिकेट नहीं खेल रही हैं इसलिए बीसीसीआई को मेरी सलाह है कि वह टीम के आस्ट्रेलिया दौरे से पूर्व उसके लिये भारत में गुलाबी गेंद से घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन करे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल