1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीजा के लिखित आश्वासन पर BCCI का PCB को जवाब, कहा- पहले आतंकी घटना न होने की गारंटी दे पाक

वीजा के लिखित आश्वासन पर BCCI का PCB को जवाब, कहा- पहले आतंकी घटना न होने की गारंटी दे पाक

 Reported By: IANS
 Published : Jun 25, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 05:08 pm IST

पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा है कि उन्होंने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस बात को आश्वस्त करे कि पाकिस्तान टीम जब टी-20 विश्व कप-2021 और वनडे विश्व कप-2023 के लिए भारत जाएगी तो वीजा की कोई समस्या नहीं होगी। 

वीजा के लिखित आश्वासन...- India TV Hindi
वीजा के लिखित आश्वासन पर BCCI ने PCB को दिया करारा जवाब Image Source : BCCI

नई दिल्ली| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीईओ वसीम खान ने कहा है कि उन्होंने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस बात को आश्वस्त करे कि पाकिस्तान टीम जब टी-20 विश्व कप-2021 और वनडे विश्व कप-2023 के लिए भारत जाएगी तो वीजा की कोई समस्या नहीं होगी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि पीसीबी से इस बात की गारंटी ली जाए कि 'कोई आतंकी हमला नहीं होगा।'

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि आईसीसी के नियम साफ कहते हैं कि खेल को चलाने में किसी तरह का सरकारी दखल नहीं होगा। यही बात क्रिकेट बोर्ड पर भी लागू होती है और उसे भी सरकार के काम में दखल नहीं देना चाहिए। अधिकारी ने फिर पीसीबी से कहा कि वीजा पर भारतीय बोर्ड से आश्वासन मांगने से पहले वह लिखित में यह गारंटी दें कि सीमा पर कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं होगी।

अधिकारी ने कहा, "क्या पीसीबी इस बात की लिखित गारंटी दे सकती है कि पाकिस्तान सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं होगी और सीजफायर का उल्लंघन नहीं होगा, भारत की जमीन पर किसी तरह की आतंकी गतिविधियां नहीं होंगी, पुलवामा की तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी?"

उन्होंने कहा, "आईसीसी का नियम है कि क्रिकेट बोर्ड के कामकाज में सरकार का दखल न हो और यह स्वाभाविक है कि खेल बोर्ड भी सरकार के काम में दखल नहीं दें। यह पीसीबी को समझना चाहिए और आईसीसी में एक ऐसे संघ के तौर पर नजर आना बंद करना चाहिए जो भारत के खिलाफ काम करता है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि भारत एक शानदार देश हैं और सर्वाधिक संतुलित तरीके से काम करता है।"

वसीम ने यूट्यूब चैनल क्रिकेटबाज को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम इस बात को जानते हैं कि आईसीसी टी-20 विश्व कप-2021 और वनडे विश्व कप-2023 भारत में होने हैं और हमने आईसीसी से कह दिया है कि वह हमें बीसीसीआई से लिखित में आश्वासन दे कि हमें वीजा संबंधी परेशानी नहीं आएगी।"

उन्होंने कहा कि अलग-अलग खेलों की पाकिस्तान टीमों को भारत सरकार की तरफ से हाल के दिनों में वीजा नहीं दिया गया है। इसलिए हम यह आश्वासन चाहते हैं। हालांकि वसीम के बयान में ज्यादा दम नहीं है क्योंकि भारत सरकार ने कई राष्ट्रों के टूर्नामेंट में अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को वीजा देने के मुद्दे को 2019 में ही सुलझा लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल