1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के लिए खेलने वाली हैं, अब इस बात को लेकर फैंस ने विराट-अनुष्का को जमकर सुनाई खरी-खोटी

क्या अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के लिए खेलने वाली हैं, अब इस बात को लेकर फैंस ने विराट-अनुष्का को जमकर सुनाई खरी-खोटी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 08, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 04:18 pm IST

अनुष्का शर्मा की टीम इंडिया के साथ मौजूदगी पर फैंस ना सिर्फ सवाल उठाए बल्कि इस बात लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया।

विराट कोहली- अनुष्का...- India TV Hindi
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट हारकर वो सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। अब लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन से मुलाकात की। जिसके बाद बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में विराट के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। अनुष्का के अलावा किसी भी क्रिकेटर की पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। 

अनुष्का शर्मा की टीम इंडिया के साथ मौजूदगी पर फैंस ना सिर्फ सवाल उठाए बल्कि इस बात लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। साथ ही फैंस ने उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के तस्वीर में सबसे पीछे खड़े होने को लेकर भी विराट-अनुष्का पर निशाना साधा। 

ट्विटर के अलावा इस तस्वीर को भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर भी अपलोड किया गया। वहां पर भी फैंस ने कुछ इसी तरह के कमेंट्स किए हैं। 

आपको बता दें भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के लिए लंदन में है। ये टेस्ट 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल