1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को उसकी सरजमीं पर हराना हमेशा मुश्किल है : टेलर

भारत को उसकी सरजमीं पर हराना हमेशा मुश्किल है : टेलर

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2016 08:15 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 08:15 pm IST

न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रास टेलर ने कहा कि उनकी टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को पहली बार उसकी सरजमीं पर हराने के लिये कुछ खास करना होगा।

Ross Taylor- India TV Hindi
Ross Taylor

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रास टेलर ने कहा कि उनकी टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को पहली बार उसकी सरजमीं पर हराने के लिये कुछ खास करना होगा। यह पूछने पर कि दौरा करने वाली टीमों के लिये हाल के समय में सीरीज जीतना मुश्किल हो गया है तो टेलर ने कहा कि इसके लिये एक कारण बताना मुश्किल है। 

टेलर ने टीम के फिरोजशाह कोटला में मुंबई के खिलाफ होने वाले दिन दिवसीय अभ्यास मैच की पूर्व संध्या पर कहा, मैं नहीं जानता कि इसके लिये कोई एक विशेष कारण है। अगर आप भारत का जिक्र कर रहे हो तो उनकी टीम काफी अच्छी है और उन्हें घरेलू सरजमीं पर हराना मुश्किल है। जहां तक विदेशों में हमारे जीत दर्ज करने का सवाल है तो हमने काफी सीरीज नहीं जीती हैं, हमने विदेशी मैदान पर टेस्ट मैच जीते हैं लेकिन सीरीज में जीत दर्ज करना मुश्किल रहा है। 

लेकिन यही टेस्ट क्रिकेट की चुनौती है। उम्मीद करते हैं कि हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलें। टेलर और अन्य बल्लेबाजों के लिये सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिनरों का सामना करना होगी। स्पिनरों से निपटने के लिये उनकी योजना के बारे में पूछने पर टेलर ने कहा कि अपनी मजबूती पर अडिग रहना अहम होगा और इनमें से एक उनका स्वीप शाट है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल