1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौरे से पहले बंगलादेशी खिलाड़ियों को इस लीग में खुद को करना होगा साबित

भारत दौरे से पहले बंगलादेशी खिलाड़ियों को इस लीग में खुद को करना होगा साबित

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2019 08:40 am IST,  Updated : Oct 07, 2019 08:40 am IST

शाकिब अल हसन और लिटन कुमार दास इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं जिन्हें छूट दी जाएगी।

Bangladesh- India TV Hindi
Bangladesh Image Source : GETTY IMAGE

ढाका। बांग्लादेश के राष्ट्रीय चयनकर्ता और पूर्व कप्तान हबीबुल बशर ने कहा कि देश के शीर्ष क्रिकेटरों को भारत के टेस्ट दौरे के लिये चयन की दौड़ में बरकरार रहने के मद्देनजर राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) के पहले दो दौर में खेलना होगा। 

हालांकि शाकिब अल हसन और लिटन कुमार दास इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं जिन्हें छूट दी जाएगी। ए टीम में खेल रहे और अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत दौरे के लिये चुने जाने के लिये एनसीएल में खेलना होगा। 

यह भी पता चला है कि भारत दौरे से पहले नव नियुक्त गेंदबाजी सलाहकार डेनियल विटोरी 25 अक्टूबर को शिविर से जुड़ेंगे। 

भारत दौरा तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से शुरू होगा जिसके बाद दो टेस्ट मैच इंदौर (14 से 18 नवंबर) और कोलकाता (22 से 26 नवंबर) में खेले जायेंगे। एनसीएल में खेलने संबंधित फैसला अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में मिली हार के बाद किया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल