1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्वकप से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों को तोहफा, बुमराह शमी और जडेजा को मिल सकता है 'अर्जुन अवार्ड'

विश्वकप से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों को तोहफा, बुमराह शमी और जडेजा को मिल सकता है 'अर्जुन अवार्ड'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 27, 2019 02:30 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 02:30 pm IST

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चुनी गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने यहां महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम के साथ बैठक की। करीम ने सीओए को इन खिलाड़ियों के नाम सुझाए।

बुमराह, शमी, जडेजा और पूनम का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए किया गया प्रस्तावित - India TV Hindi
बुमराह, शमी, जडेजा और पूनम का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए किया गया प्रस्तावित  Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और पूनम यादव का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चुनी गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने यहां महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम के साथ बैठक की। करीम ने सीओए को इन खिलाड़ियों के नाम सुझाए। 
बुमराह भारतीय टीम का सबसे अहम हिस्सा हैं और आगामी विश्व कप में टीम की गेंदबाजी का भी नेतृत्व करेंगे। शमी भी विश्व कप के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने कुछ समय पहले वनडे टीम में दमदार वापसी की है। लंबे समय से केवल टेस्ट टीम का हिस्सा रहने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी आगमी टूर्नामेंट में खेलेंगे। इस तह विश्वकप 2019 से पहले इस अवार्ड पाने वाले तीनो खिलाडियों का आत्मविश्वास काफी बढेगा. जिससे भारत को आगामी क्रिकेट के महाकुम्भ विश्वकप 2019 में फायदा होगा। 
बता दें कि इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्वकप में भारत अपने अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जून से करेगा। 
महिला टीम की बात करें तो पूनम ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। वह इंग्लैंड में हुए पिछले विश्व कप में भी टीम का अहम हिस्सा थीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल