1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्वकप 2019 से पहले मेरा पूरा ध्यान आईपीएल में अच्छा करने पर है : युजवेंद्र चहल

विश्वकप 2019 से पहले मेरा पूरा ध्यान आईपीएल में अच्छा करने पर है : युजवेंद्र चहल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 01:06 pm IST

मुंबई इंडियंस ने आखिरी के ओवरों में खेली गई हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी के सहारे आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया।

युजवेंद्र चहल- India TV Hindi
युजवेंद्र चहल, आरसीबी  Image Source : IPLT20.COM

मुंबई। अपना पहला विश्व कप खेलने को लेकर उत्साहित युजवेंद्र चहल ने कहा कि फिलहाल उनका फोकस आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के अभियान को ढर्रे पर लाने पर है। 

चहल को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जो 30 मई से इंग्लैंड में विश्व कप खेलेगी। 
हरियाणा के इस लेग स्पिनर ने कहा ,‘‘ विश्व कप में एक महीना है और मैं अभी भी आरसीबी के लिये खेल रहा हूं । मेरी नजरें अगले सात मैचों पर है।’’ 
उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरा पहला विश्व कप है और मैं काफी उत्साहित हूं। हर कोई विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है तो मैं उत्साहित हूं ।’’ 
मुंबई इंडियंस के हाथों कल मिली हार के लिये उन्होंने किसी एक पर ठीकरा फोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि यह टीम का खेल है। 
उन्होंने कहा ,‘‘ आप किसी एक गेंदबाज को दोषी नहीं ठहरा सकते । यह टीम का खेल है । यदि हम हारे हैं तो मैं गेंदबाज होने के नाते उस हार को स्वीकार करता हूं।’’ 

बता दें की मैच में मुंबई इंडियंस ने आखिरी के ओवरों में खेली गई हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी के सहारे आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया।
बेंगलोर ने वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए इस मैच में अब्राहम डिविलियर्स (75) और मोइन अली (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को मुंबई ने 19 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। हार्दिक ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे। इस हार ने बेंगलोर की प्लेऑफ की उम्मीदों को और भी गहरे संकट में डाल दिया है। आठ मैचों में उसकी यह सातवीं हार है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल