1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टी-20 से पहले ही न्यूजीलैंड ने डाले हथियार, इस कीवी खिलाड़ी ने कहा वापसी मुश्किल

दूसरे टी-20 से पहले ही न्यूजीलैंड ने डाले हथियार, इस कीवी खिलाड़ी ने कहा वापसी मुश्किल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 04, 2017 02:00 pm IST,  Updated : Nov 04, 2017 02:00 pm IST

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले मैच में मेजबानों को मात देने की पूरी कोशिश करेगी। भारत और न्यूजीलैंड की

 Ish Sodhi- India TV Hindi
Ish Sodhi

राजकोट: न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले मैच में मेजबानों को मात देने की पूरी कोशिश करेगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को आमने-सामने होंगी।

भारत ने दिल्ली में खेले गए मैच में किवी टीम को 53 रनों से मात दी थी। इस मैच में किवी टीम खेल के हर क्षेत्र में भारत से पीछे रही थी और पहली बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में वह भारत से हारी थी। मैच की पूर्व संध्या पर सोढ़ी ने कहा, "हम जो भी मैच खेलते हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं और अपने देश के लिए मैच जीतने की कोशिश करते हैं। हम अगले मैच में भी इस मानसिकता के साथ जाएंगे।"

 Ish Sodhi
Ish Sodhi

उन्होंने कहा, "हम पिच को देखेंगे तय करेंगे कि हमें किस तरह से खेलना है और उम्मीद है कि परिस्थतियों का अच्छे से फायदा उठाते हुए हम जीत हासिल करेंगे। "लेग स्पिनर ने कहा, "0-1 से पीछे रहने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है, लेकिन अभी दो मैच बाकी हैं और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।" पहले मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। सोढ़ी ने इन दोनों बल्लेबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, "टी-20 क्रिकेट में लय हासिल करना काफी मायने रखता है। मेरा मानना है कि भारत ने शुरू में अच्छी साझेदारी की थी और इससे उन्हें लय हासिल करने में मदद मिली।"

भारत इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड की कोशिश अब सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल