1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप, ग्रुप बी पहला मैच ऑनलाइन और लाइव टेलीकास्ट

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप, ग्रुप बी पहला मैच ऑनलाइन और लाइव टेलीकास्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 09, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Nov 09, 2018 03:25 pm IST

ICC Women’s World Cup T20, India vs New Zealand: देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप , ग्रुप बी पहला मैच ऑनलाइन हॉटस्टार पर और लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स टीवी पर

Indian Women's Cricket Team- India TV Hindi
Indian Women's Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप, लाइव क्रिकेट स्कोर:

लाइव क्रिकेट स्कोर ऑनलाइन, महिला टी-20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम न्यूजीलैंड: आज से महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है और पहले मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम अब तक पांच में से एक बार भी इस खिताब को नहीं जीत सकी है। लेकिन इस बार भारतीय टीम के पास टी20 विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है। टी20 विश्व कप में भारत का अब तक बेस्ट प्रदर्शन साल 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचना रहा है। टीम इंडिया इस बार शानदार लय में दिख रही है और इस बार भारतीय टीम का मनोबल भी बढ़ा हुआ है। ये पहला मौका है जब महिला टी20 विश्व कप को पुरुषों से अलग कराया जा रहा है। इस बार के टी20 विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच को स्टार स्पोर्ट्स, हॉटस्टार के अलावा कहां और कैसे देख सकते हैं।

टी20 विश्व कप में कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला?

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 9 नवंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा टी20 विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला?

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप में कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच?

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

टी20 विश्व में भारत और न्यूजीलैंड का मैच टीवी पर इन चैनलों पर देख सकते हैं-

भारत- स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी, डीडी नेशनल, डीडी स्पोर्ट्स।

पाकिस्तान- पीटीवी स्पोर्ट्स

बांग्लादेश- चैनल 9, बीटीवी, गाजी टीवी

श्रीलंका- एसएलआरसी (चैनल आई)

एशियाई देशों में- एरियाना टीवी, स्टार स्पोर्ट्स

कैरीबियाई देशों में- ईएसपीएन

यूरोप में- युप्प टीवी

दक्षिण अफ्रीका में- सुपर स्पोर्ट्स 

युनाइटेड किंगडम- स्काय स्पोर्ट्स, बीबीसी

यूएसए- विलो टीवी, ईएसपीएन 3

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉट स्टार, नाओ टीवी, सुपर स्पोर्ट्स लाइव, विलो टीवी ऑनलाइन, रैबिटहोल पर देख सकते हैं।

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड क्या है?

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड इस प्रकार है-

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, दयालन हेमलता, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, अनुजा पाटिल, मिताली राज, अरुनधती रेड्डी, जेमिमाह रॉड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, पूरा वस्त्राकर, राधा यादव, पूनम यादव।

न्यूजीलैंड टीम: ऐमी सैटर्थवेट, सूजी बेट्स, बर्नाडिन बेजुईडेनहाउट, सोफी डिवाइन, केट इब्राहिम, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेली जेनसेन, ले कैसपेरेक, अमेलिया कैर, केटी मार्टिन, ऐना पीटरसन, हैरिअट रो, ली तहुहू, जेस वॉटकिन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल