1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लक्ष्मण ने लंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए चुनी Playing XI, इन 2 तेज गेंदबाजों को किया शामिल

लक्ष्मण ने लंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए चुनी Playing XI, इन 2 तेज गेंदबाजों को किया शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2021 01:18 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 01:18 pm IST

भारत के पूर्व दिगग्ज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि वह श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से कोलंबो में शुरू होने वनडे सीरीज में दो तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरना पसंद करेंगे। 

लक्ष्मण ने लंका के...- India TV Hindi
लक्ष्मण ने लंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए चुनी Playing XI, इन 2 तेज गेंदबाजों को किया शामिल Image Source : GETTY

मुंबई| भारत के पूर्व दिगग्ज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि वह श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से कोलंबो में शुरू होने वनडे सीरीज में दो तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरना पसंद करेंगे। शिखर धवन की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय भारतीय टीम 21 जुलाई से तीन वनडे और इतनी ही संख्या में टी20 खेलने के लिए इस पड़ोसी द्वीपीय देश में है।

लक्ष्मण ने सोमवार को स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा में कहा, मेरे पास भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर के रूप में दो तेज गेंदबाज होंगे और दो स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल होंगे। लक्ष्मण ने कहा कि भारत को कप्तान धवन और पृथ्वी शॉ के साथ ओपनिंग करनी चाहिए, जबकि सूर्यकुमार यादव को नंबर-3 बल्लेबाज होना चाहिए।

लक्ष्मण ने कहा, वैसे यह एक बहुत विस्तृत टीम है। 20 सदस्यीय टीम है। लेकिन मैं ओपनर के तौर पर शिखर धवन, पृथ्वी शॉ के साथ जाऊंगा। नंबर-3 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मेरी पसंद होंगे। नंबर-4 पर एकदिवसीय मैचों में संजू सैमसन होंगे, नंबर- 5 होगा मनीष पांडे, नंबर- 6 पर मैं हार्दिक पांड्या, नंबर-7 क्रुणाल पांड्या के साथ जाना चाहूंगा।

लक्ष्मण की प्लेइंग इलेवन में रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, नितीश राणा और ईशान किशन जैसे कई अन्य नामों को जगह नहीं मिली। हालांकि पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि वह क्रुणाल पांड्या से पहले राणा को चुनेंगे।

पठान ने कहा, केवल एक बदलाव मैं चाहूंगा। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में रखूंगा, एक और बल्लेबाज जो मैं जोड़ूंगा - कुणाल के स्थान पर नीतीश राणा होंगे। इसके अलावा, क्योंकि मैं देखना चाहूंगा हार्दिक पांड्या ने काफी अधिक ओवर फेंके।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल