1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए टीम इंडिया के स्पीड स्टार भुवनेश्वर कुमार की शादी का पूरा कार्यक्रम

जानिए टीम इंडिया के स्पीड स्टार भुवनेश्वर कुमार की शादी का पूरा कार्यक्रम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 22, 2017 01:09 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 01:11 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड नूपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके लिए मेरठ स्थित भुवी के घर पर शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं।

BHUVNESHWAR KUMAR- India TV Hindi
BHUVNESHWAR KUMAR

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड नूपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके लिए मेरठ स्थित भुवी के घर पर शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। भुवी के करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी इस शादी को खास बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। रिश्तेदारों को शादी के कार्ड अब तक बांटे जा चुके हैं और घर सजाने के लिए स्थानीय लोग काफी हाथ बंटा रहे हैं।

शादी से एक दिन पहले यानि आज उनके घर पर महिला संगीत का कार्यक्रम है। भुवनेशवर की मां ने बेटे की शादी की खुशी में संगीत कार्यक्रम में डांस भी किया। भुवनेश्वर की बहन भी भाई की शादी को लेकर उत्साहित हैं, वो भुवी के लिए सिर पर साफा बांधने के लिए दिल्ली से लेकर आईं हैं।

भुवनेश्वर के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शेरवानी कोलकाता से मंगवाई है। जबकि जूतियां जयपुर से मंगवाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि 22 नवम्बर को मेरठ के एक होटल में गीत संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। 23 नवम्बर को सुबह 10 बजे भुवी घोड़ी चढेंगे और शहर के ही एक होटल में बारात लेकर पहुंचेंगे। जहां पर जयमाला और शादी की बाकी सारी रस्मे की जाएंगी। इसी दिन रात में एक रिसेप्शन भी होगा। जिसमें भुवनेश्वर अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मौजूद रहेंगे।

भुवनेश्वर कुमार भी बीसीसीआई से छुट्टी लेकर शादी के लिए अपने घर पहुंच चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भुवी ने शानदार गेंदबाजी की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल