1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेटे को क्रीज पर उतरते देख कमेंट्री कर रहे लेहमन ने बंद कर लीं आखें, जैक ने छक्का जड़ जीता दिल

बेटे को क्रीज पर उतरते देख कमेंट्री कर रहे लेहमन ने बंद कर लीं आखें, जैक ने छक्का जड़ जीता दिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2018 10:06 am IST,  Updated : Dec 24, 2018 10:06 am IST

बिग बैश लीग में रविवार को खेले गए एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के मुकाबले में एडिलेड को हार झेलनी पड़ी।

Jake Lehmann- India TV Hindi
Jake Lehmann Image Source : GETTY IMAGES

बिग बैश लीग में रविवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में बेहद मजेदार नजारा देखने को मिला। इस मैच में एक ऐसा लम्हा आया जिसने हर किसी को रोमांचित कर दिया। दरअसल, मैच में एडम गिलक्रिस्ट, डैरेन लेहमन और माइक हसी कमेंट्री कर रहे थे। तभी पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर डैरेन के बेटे जैक क्रीज पर उतर गए। अपने बेटे को क्रीज पर उतरते देख पिता डैरेन ने अपनी आंखें बंद कर लीं।

डैरेन काफी भावुक और घबराए नजर आ रहे थे। लेकिन जैक ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और अपने पिता का दिल जीत लिया। जैसे ही ग्रिलक्रिस्ट और हसी ने छक्के की जानकारी दी, वैसे ही डैरेन काफी खुश हो गए और गिलक्रिस्ट को ताली देने लगे।

जैक को दो गेंद खेलने को मिलीं और इन दो गेंदों में उन्होंने 7 रन बनाए। साफ था कि जैक की बल्लेबाजी ने उनके पिता को खुश होने पर मजबूर कर दिया और पिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। आपको बता दें कि जैक की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स मुकाबले को 5 विकेट से हार गई। एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे और मेलबर्न रेनेगेड्स को 175 रनों का लक्ष्य दिया था। मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल